आंखों का नूर रहेगा बरकरार, इन जरूरी विटामिन को कर लें डायट में शामिल

Updated : Jan 27, 2021 16:13
|
Editorji News Desk

आजकल कम उम्र में बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ रहा है. वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान. इसलिए जरूरी है कि बच्‍चे की लाइफस्‍टाइल और डाइट पर ध्‍यान दिया जाए. आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए कुछ विटामिन्स अहम भूमिका निभाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही विटामिन्स के बारे में जिन्हें डायट में जरूर शामिल करना चाहिए.

विटामिन A रेटिना पर पड़ने वाली रोशनी को नर्व सिग्‍नल में बदलता है। इससे आपके बच्चों की आंखों की सेहत अच्‍छी होती है. विटामिन A की कमी बचपन में आंखों की बीमारी का सबसे अहम वजह होती है। गाजर और दूध जैसे फूड विटामिन A से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही कलेजी, पालक, ब्रोकली जैसी हरी पत्‍तेदार सब्जियों में भी विटामिन भरपूर मात्रा में होता है. ये सब्जियां विटामिन के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरी होती है इसीलिए आंखों की अच्छी सेहत के लिए इन्हें डायट में नजरअंदाज ना करें
विटामिन सी आंखों के लिए बेहद ही जरूरी है. विटामिन सी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। इसीलिए डायट में विटामिन सी वाली चीजों को भी शामिल कीजिए। संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, नींबू, जैसे सीट्रस फल को अहमियत दें. अगर आपको फल खाना पसंद नहीं तो आप इसका जूस या फिर स्मूदी बनाकर खा सकते हैं.
विटामिन C के अलावा विटामिन E भी हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये मोतिया और उम्र के मांसपेशियों पर पड़ने वाले असर को कम करते हैं। बात करें विटामिन E के स्त्रोत की तो नट्स और बीन्स इसके सबसे अच्छे स्रोत हैं। स्वस्थ आंखों के लिए मूंगफली, बादाम, पीनट बटर खाइये इसके अलावा सनफ्लावर सीड यानि सूरजमूखी के बीज में भी विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है।

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी