आज है ईस्टर संडे, ईसाई समुदाय के लोग चर्च पहुंचकर कर रहे हैं प्रभु यीशु से प्रार्थना

Updated : Apr 04, 2021 10:44
|
Editorji News Desk

आज ईसाई धर्म के लिए बेहद ही खास दिन है. आज ईस्टर संडे है. इस दिन प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने पर जश्न और उत्सव मनाया जाता है. ईस्टर संडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग गिरजाघरों में इकट्ठा होते हैं और प्रभु मसीह की स्तुति करते हैं. गोवा की राजधानी पणजी के Our Lady of the  Immaculate Conception Church(लेडी अवर लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्ट चर्च) में ईस्टर की मिड नाईट प्रार्थना  आयोजित की गई. केरल के कोट्टायम में भी लोगों ने ईसा मसीह को याद किया. माना जाता है कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को कई तरह की यातनाएं देते हुए सूली पर चढ़ा दिया गया था. फिर इसके दो दिन बाद रविवार (ईस्टर संडे) को प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए थे. प्रभु के दोबारा जीवित होने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को त्योहार के रूप में मनाते हैं. ईस्टर संडे को खजूर इतवार के नाम से भी जाना जाता है. आज सुबह से ही देशभर में लोग गिरिजाघरों में पहुंचकर भगवान् यीशु से प्रार्थना कर रहे हैं.  

Easter 2021Easter Sunday

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी