कोलकाता के स्ट्रैंड इलाके में लगी आग का बड़ा असर रेल सेवा पर भी पड़ा है. सोमवार रात लगी आग के बाद से कोलकाता पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस का सर्वर एकाएक ठप हो गया. बताया जा रहा है कि सर्वर के पास वाली बिल्डिंग में आग लगने के बाद रिजर्वेशन ऑफिस का लिंक फेल हो गया. जिसके बाद बंगाल के साथ-साथ झारखंड और बिहार के स्टेशनों पर रिजर्वेशन सेंटर्स पर कामकाज ठप हो गया, यहां तक की आईआरसीटीसी की साइट से भी ऑनलाइन टिकट जारी नहीं हुए. कहा जा रहा है कि ट्रेनों में ड्यूटी देरहे टीटीई बिना चार्ट के ही ट्रेन लेकर गए, जिन लोगों का टिकट वेटिंग लिस्ट में था वो वेटिंग लिस्ट में ही रहे, इसके तहत कई वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर्स को यात्रा टालनी पड़ी.दरअसल देश में पैंसेंजर रिजर्वेशन के पांच सर्वर हैं,ये कोलकाता के अलावा नई दिल्ली, चेन्नई,मुंबई और सिंकदाराबाद में हैं. कोलकाता सर्वर डाउन होने की वजह से झारखंड, बंगाल के साथ साथ यूपी के लिए बुकिंग में दिक्कत आई.