कहते हैं कि प्रकृति के अपने नियम होते हैं और आप चाहें या ना चाहें आपको आज नहीं तो कल ये नियम मानने ही पड़ेंगे. इन नियमों से छेड़छाड़ के कारण ही आज हम घरों में कैद होने को मजबूर हैं जबकि दूसरे पशु प्रकृति के साथ अठखेलियां करने में मशगूल. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए... कोरोना के डर से इंसान इस पूल से दूर हुए तो बंदरों ने इसे अपना ठिकाना बना लिया. और केवल ठिकाना ही नहीं बनाया... ये देखिए छलांग और ये देखिए तैराकी. बंदरों की पूरी सेना यहां स्नान के लिए आ धमकी है. इस वीडियो को कई बड़े ट्विटर हैंडल्स ने शेयर किया और लोग बंदरों की इस मस्ती के कायल हो रहे हैं.