IPL 2020 को उसका टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है. Dream 11 अब IPL के 13वें सीजन की नई स्पॉन्सर होगी. फैंटेसी क्रिकेट लीग की प्लैटफॉर्म ड्रीम 11 ने ये अधिकार BCCI से 222 करोड़ रुपये में हासिल किए. ड्रीम 11 को इस स्पॉन्सरशिप में अनएकेडमी, टाटा और बायजूज से कड़ी टक्कर मिली लेकिन उसकी बोली सब पर भारी रही. इस रेस में दूसरे नंबर पर 210 करोड़ की बीड के साथ अनएकेडमी रही, जबकि टाटा तीसरे और बायजूज चौथे नंबर पर रहा. हालांकि, ये अब क्लियर नहीं है कि ड्रीम 11 आगे आईपीएल का एसोसिएट पार्टनर रहेगा या नहीं, जिसके लिए वो 40 करोड़ रुपये देता है. बता दें कि आईपीएल 2020 की स्पॉन्सरशिप की जगह चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो के इस सीजन के लिए पीछे हटने की वजह से खाली हुई थी. वीवो ने बॉर्डर पर भारत-चीन रिश्तों में आए तनाव के चलते पीछे हटने का फैसला किया था.