DRDO ने एयर फोर्स के लिए स्वदेशी जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'आकाश-NG' बनाया है, NG यानि न्यू जेनरेशन. सोमवार को ओडीशा में इसका सफल लॉन्च किया गया, जिसपर रक्षामंत्री ने डीआरडीओ को बधाई दी है. नई जनरेशन की ये मिसाइल हवाई खतरे को जवाब देने के लिए खास तौर से तैयार की गई है. लॉन्च के बाद डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि आकाश-एनजी अपने टारगेट को पकड़ पाने में कामयाब रहा. ये भी बताया गया कि मिसाइल को मॉनिटर करने के लिए उपयोग किए गए सभी उपकरण और मिसाइल को दूसरी जगह ले जाने से जूड़ी सभी प्रक्रियाएं भी सफल रहीं.