डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने पूर्वी लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर तैनात भारतीय सेना के लिए दो उपकरण विकसित किए हैं. इस भीषण ठंड का सामना करने के लिए DRDO ने जो प्रोडक्ट्स बनाए हैं, उससे सैनिकों को काफी राहत मिलेगी. डीआरडीओ ने हिम-तापक हीटिंग डिवाइसेस, स्नो मेल्टर्स बनाए हैं. 'हिम तापक' यह सुनिश्चित करेगा कि बैकब्लास्ट और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस से किसी सैनिक की मौत नहीं हो. साथ ही संस्था ने ठंड से होने वाले घावों से बचाने के लिए एक क्रीम भी बनाया है.