देश जहां एक तरफ कोरोना संकट से जूझ रहा है वहीं डीआरडीओ को इसी दौरान नई कामयाबी मिली है. कोरोना मरीज के लिए 2-डीजी दवा बनाने के बाद DIPCOVAN किट तैयार की है. डिपकोवैन किट को दिल्ली के वैनगार्ड डायग्नॉस्टिक की मदद से तैयार किया गया है. इस किट के जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि इंसान के शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी एंटीबॉडी या प्लाज्मा है या नहीं.
इस किट को शुरुआती दौर में 1000 से ज्यादा मरीजों पर टेस्ट किया जाएगा. आईसीएमआर ने अप्रैल महीने में ही इस किट को मंजूरी दे दी थी लेकिन डीजीसीआई ने इसे मई में मंजूरी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के पहले महीने में बाजार में ये किट उपलब्ध हो जाएगी. ये किट लोगों के लिए किफायती भी साबित होगी क्योंकि इसके एक टेस्ट की कीमत 75 रुपये होगी.
इससे पहले DRDO की कोरोनारोधी दवा 2-डीजी को 17 मई को लॉन्च किया गया था. संस्थान के अनुसार 2-डीजी दवा कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत को कम करेगी.