Updated : Apr 19, 2019 15:43
|
Editorji News Desk
मैं बिल्कुल फिट हूं। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हाराव पर जूता मैनें आवेश में नहीं फेंका, बल्कि यह मेरी प्लानिंग का हिस्सा था। बीआईसी के बंगलों का मामला केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए यह कदम बहुत सोच समझकर उठाया, जिसका मुझे कोई मलाल नहीं है। ये अल्फाज हैं डॉ.शक्ति भार्गव के जो दिल्ली के जूताकांड के बाद देशभर की सुर्खियों में छाए हैं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली पुलिस के जवानों के साये में शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित अपने घर पहुंचे डॉ. शक्ति भार्गव ने आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के साथ हर मुद्दे पर खुलकर बात की।