वडोदरा (Vadodara) के एक अस्पताल का वीडियो सामने आया है जिसमें डॉक्टर्स (Doctors) और नर्स कोरोना मरीजों (Corona Patients) के सामने एक फिल्मी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो वडोदरा के पारुल सेवाश्रम अस्पताल (Parul Sewashram Hospital) के कोविड जनरल वॉर्ड का है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर्स और नर्स पीपीई किट पहने हुए हैं और बेड पर लेटे मरीजों के सामने हिंदी फिल्म के गाने ‘सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा…' पर मजेदार डांस (Dance) कर रहे हैं. इतना ही नहीं, मरीज भी बेड पर लेटकर ही उनके साथ ठुमके लगा रहे हैं. तो आप भी देखिए कोरोना मरीजों को हिम्मत दिलाने वाला ये डांस...