Updated : May 29, 2019 18:04
|
Editorji News Desk
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सरकारी चिकित्सकों की संवेदनहीनता का नमूना मंगलवार को देखने को मिला। निजामाबाद थाने के एक गांव में रेप की शिकार हुई युवती का मेडिकल करने से महिला जिला चिकित्सालय के डाक्टर ने इनकार कर दिया। युवती के साथ आए पुलिसकर्मियों से भी चिकित्सक भिड़ गया। इसका वीडियो वायरल होने पर सीएमएस ने दूसरे चिकित्सक को भेजा। लेकिन आधा अधूरा ही मेडिकल हो सका। दूसरे दिन बुधवार को भी युवती मेडिकल के लिए अस्पताल का चक्कर लगाती रही।