क्या आपको पता है Royal Enfield से जुड़ा ये दिलचस्प फैक्ट?

Updated : Oct 20, 2020 20:30
|
Editorji News Desk

रॉयलिटी का सिंबल मानी जाने वाली बाइक है रॉयल एनफील्ड. इस नवाबी बाइक से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स है जिनसे आप अवेयर नहीं हैं. आपको उन्हीं बातों में से एक खास जानकारी बता रहे हैं जो रॉयल एनफील्ड के लाउड साइलेंसर से जुड़ी है.

दरअसल आपने ज्यादातर रॉयल एनफील्ड बाइक्स को तेज आवाज वाले साइलेंसर के साथ सड़क पर चलते हुए देखा होगा. कई लोगों को ऐसा लगता है कि रॉयल एनफील्ड बाइक्स में ये साइलेंसर कंपनी फिटेड है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. लोग इस लाउड साइलेंसर को रॉयल एनफील्ड बाइक्स में बाहर से फिट करवाते हैं. कई शहरों में ये साइलेंसर पूरी तरह से बैन हैं.

Royal Enfield

Recommended For You