जब आप किसी बड़े शॉपिंग मॉल्स, हाइपर मॉल्स या बैंक्वेट जाते हैं तो कार पार्किंग की लोकेशन याद रखना बड़ी समस्या देता है. आपकी इस समस्या का हल है गूगल मैप्स. गूगल मैप्स पार्किंग की जगह याद रखने के साथ ही आपको उस जगह तक नेविगेट भी कर देगा. गूगल मैप्स की मदद से यूजर्स अपनी कार पार्किंग की लोकेशन को पिन कर सकते हैं. इसके बाद आसानी से गूगल असिस्टेंट से अपनी कार खोजने के लिए कह सकते हैं या सीधे पिन पर टैप कर नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं.
गाड़ी पार्क करें
गूगल मैप्स ओपन करें
मौजूदा लोकेशन पर क्लिक करें
सेव योर पार्किंग ऑप्शन सेलेक्ट करें
अब गाड़ी ढूंढते वक्त...
गूगल मैप्स ओपन करें
सेव्ड पार्किंग कार पर टैप करें
डायरेक्शन बटन पर टैप करें
नेविगेशन ऑन करने के लिए स्टार्ट बटन पर टैप करें
अब आप सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंच जाएंगे