फ्रूट जूस पीना छोटे बच्चों को बेहद पंसद होता है और हो भी क्यों न इससे न सिर्फ जरूरी नुट्रिशन बॉडी को मिलते हैं बल्कि पानी की कमी भी दूर हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते है की जूस पीना बच्चों के लिए घातक साबित हो सकता है. दरअसल आइडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने फास्ट ऐंड जंक फूड्स, शुगर स्वीटन्ड बेवरेजेस और एनर्जी ड्रिंक्स छोटे बच्चों को न देने के लिए कहा है...रिपोर्ट् के मुताबिक बच्चों को मौसमी फल खिलाने चाहिए और यदि फ्रूट जूस दें तो उसकी मात्रा 2 से 5 साल की उम्र के बच्चों के लिए प्रति दिन 125ml और 5 साल से अधिक आयु वाले बच्चों को लिए एक कप यानी प्रति दिन 250 ml से अधिक नहीं होनी चाहिए.