Disney+ Hotstar की वेब सीरीज 'लाइव टेलीकास्ट' में काजल अग्रवाल समेत सभी कलाकारों में ओवर एक्टिंग की होड़ दिखी. 'लाइव टेलीकास्ट' में काजल अग्रवाल हॉरर शो की विशेषज्ञ हैं. एक टीवी चैनल पर उनके 'डार्क टेल्स' नाम के लाइव शो ने धूम मचा रखी है. इसमें आम लोगों के अजीबो-गरीब अनुभव पेश किए जाते हैं. साढ़े तीन घंटे से ज्यादा लम्बी इस वेब सीरीज में हॉरर पैदा करने की कोशिश की गई लेकिन मेकर्स इसमें बुरी तरह फेल रहे.