अपनी शानदार और जानदार एक्टिंग से हर दिल पर राज करने वाले इरफान खान की महज 53 साल में कैंसर से मृत्यु हो गई है. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हर कोई इस दिग्गज अभिनेता के इतनी जल्दी चले जाने से बेहद दुखी है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा- इरफान खान की मृत्यु की खबर से बेहद दुखी हूं. एक शानदार अभिनेता जो वैश्विक स्तर पर भारत के ब्रांड एंबेसडर थे, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे.
तो केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी इरफान खान की मौत पर दुख जताया और इसे अपूर्णीय क्षति करार दिया.
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इरफान को इस दौर का सबसे उम्दा अभिनेता बताते हुए कहा कि उनकी मौत से बेहद शॉक्ड हूं, लेकिन इरफान अपने बेहतरीन काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे.
इरफान राजस्थान से थे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि- देश के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन की खबर से दुखी हीं, भगवान उनके परिवार को शक्ति दे.
तो राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा - इरफान के जाने से बेहद दुखी हूं, उन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर भी शोहरत दिलाई. उनकी कमी खलेगी.
तो उद्धव ठाकरे ने कहा कि- फिल्म इंडस्ट्री ने बहुमुखी प्रतिभा खो दिया, जो बेहद मेहनती भी था.