अदाकारा और BB 12 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. दीपिका एक बार फिर 'ससुराल सिमर का 2 (Sasural Simar Ka 2)' शो के साथ वापसी कर रही हैं. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर इस बात का एलान किया. दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा - 'सिमर मेरा एक हिस्सा है और इतने साल तक यह मेरे अंदर जिंदा भी रहा है . एक बार फिर आपके दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है. आप तैयार है? आइए दोबारा से जादू करते हैं.' आपको बता दें इस सीरियल में उन्होंने 2011 से शुरू हु इस शो में दीपिका छह साल तक नजर आईं थीं.