एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का एक वीडयो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में दीपिका किचन में इफ्तार की तैयारी करते हुए अपनी पूरी फैमिली के लिए खाना बना रही हैं और पति शोएब किचन में खाना बनाने में पत्नी की मदद करते नजर आ रहे हैं. शोएब सब्जियां काटते और किचन में छोटे- छोटे कामों में दीपिका की मदद करते दिख रहे हैं. शोएब और दीपिका के 14 मिनट के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शोएब को बेस्ट हसबैंड बता रहे हैं.