बहुत कम लोग जानते होंगे कि दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने एक फिल्म 'कलिंगा' (Kalinga) का निर्देशन भी किया था, मगर यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी थी. अब उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में इस फिल्म को रिलीज करने की चर्चाएं छिड़ गयी हैं. हालांकि अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
'कलिंगा' दिलीप कुमार की पहली और आखिरी फिल्म है, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था. यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसे दिलीप कुमार ने 1992 में प्लान किया था. फिल्म में राज बब्बर, राज किरण, मीनाक्षी शेषाद्रि और शिल्पा शिरोडकर के अलावा पंजाबी कलाकार अमितोज मान भी मुख्य स्टार कास्ट में शामिल थे. इस फिल्म की एक तस्वीर शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा था- उम्रभर के लिए एक याद.