दिग्विजय का PM से सवाल, 'सबका विश्वास' सच या दिखावा ?

Updated : Jun 25, 2019 18:05
|
Editorji News Desk
मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में आज सांप्रदायिकता का जहर फैल चुका है, इसे निकालना आसान नहीं होगा. दिग्विजय ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को लेकर पीएम मोदी में परिवर्तन सच है या दिखावा, क्योंकि जो व्यक्ति राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में जाने को राजी नहीं था, जो दंगों में मरे 2500 लोगों पर माफी मांगने को तैयार नहीं हुआ, वो आज अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने की बात कर रहे हैं.
राज्यसभासांप्रदायिकता का जहरपीएमनरेंद्रमोदीअल्पसंख्यकमाफीदिग्विजयसिंहमोदी

Recommended For You