Digital Fashion Week Day 2: देखिए शानदार अंडरवाटर फैशन शो

Updated : Sep 20, 2020 16:10
|
Editorji News Desk

देश के पहले डिजिटल फैशन शो इंडिया कट्योर वीक का दूसरा दिन बेहद अनोखा रहा. 6 दिनों तक चलने वाले इस फैशन वीक में रोज दो डिजाइनर्स डिजिटल मीडियम से अपनी कलेक्शन शोकेस कर रहे हैं. डिजिटल फैशन वीक के दूसरे दिन डिजाइनर अमित अग्रवाल और राहुल मिश्रा ने अपने कलेक्शन पेश किए. डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन की खासियत उनका अंडरवाटर फैशन शो था. अंडर वाटर कलेक्शन प्रेजेंटेशन बेहद इंप्रेसिव आइडिया रहा. इस कलेक्शन में वेस्टर्न टच देखने को मिला.

वहीं डिजाइनर राहुल मिश्रा की फ्लोरल कलेक्शन बेहद शानदार रही. इनके कलेक्शन की थीम 3Es यानी Environment, Employment & Empowerment थी. पेस्टल कलर में फ्लोरल वर्क डिटेलिंग उनके कलेक्शन में चार चांद लगा रहे थे. 

Fashion

Recommended For You