मेड इन इंडिया क्लाउड स्टोरेज सर्विस DigiBoxx को लॉन्च कर दिया है. नीति आयोग ने इसे लॉन्च किया है. इस सर्विस के लॉन्च होने से भारतीयों का डेटा देश में सुरक्षित रहेगा. दरअसल वेब क्लाउड एक ऐसी सर्विस है, जिसमें यूजर अपना डेटा ऑनलाइन स्टोर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बस एक क्लिक पर डेटा को कहीं भी, कभी भी ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं. Digiboxx की फ्री सर्विस के तहत आपको 20GB की स्टोरेज और 2GB तक की फाइल अपलोड करने की सुविधा मिलेगी.