दीया मिर्जा के ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक ने चुराया फैन्स का दिल, जानें साड़ी की कीमत

Updated : Feb 20, 2021 21:20
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. फैन्स को दूल्हा-दुल्हन का ट्रेडिशनल लुक बेहद पसंद आ रहा है. अपनी शादी में दीया ने इंडियन सस्टेनेबल ट्रेडिशनल हैंडलूम फैशन हाउस रॉ मैंगो की डिज़ाइन की हुई रेड ब्रोकेड सिल्क साड़ी पहनी थी. वाइड बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ दीया ने मैचिंग का ब्लाउज़ पहना था, जो फैशन हाउस के लेटेस्ट कलेक्शन 'नाजनीन' से है. दीया ने बीमिंग हाइलाइटर, स्मोकी आईज और लाल पारंपरिक बिंदी के साथ बालों को स्लीक बन में लॉक किया था। इसके अलावा स्टेटमेंट गोल्ड नेकपीस, मैचिंग का मांग टीका और हेवी झुमके दिया के ब्राइडल लुक को कम्प्लीट कर रहे थे. इस साड़ी की कीमत की बात करें, तो रॉ मैंगो की इस साड़ी की कीमत एक लाख से डेढ़ लाख तक के बीच है. जिसके साथ पेअर की गई हरे रंग की चूड़ियां उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी.

wedding outfitDia Mirza

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी