Dia Mirza के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

Updated : Jul 14, 2021 18:06
|
Editorji News Desk

Dia Mirza Gives Birth To Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) और वैभव रेखी के घर नन्हा मेहमान आ चुका है. दीया ने बेटे को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा की है. दीया ने बताया कि उनका बेटा 14 मई को पैदा हुआ था. प्रीमच्योर डिलीवरी होने की वजह से उसे ICU में रखा गया था. उन्होंने अपने बेटे का नाम अव्यान आज़ाद रेखी (Avyaan Azaad Rekhi ) रखा है.

दिया ने बेबी के हाथ में हाथ लिए फोटो शेयर करते हुए लिखा - एक बच्चे का पैदा होना, हमेशा के लिए यह तय करना है कि आपका दिल अब आपके शरीर के बाहर घूम रहा है. एलिजाबेथ स्‍टोन के लिखे ये शब्द इस समय वैभव और मेरी भावनाओं का पूरी तरह से बयान करते हैं. हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आज़ाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था. वह जल्दी आ गया, इसके बाद से हमारा नन्‍हा चमत्‍कार नवजात बच्‍चों के आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों की देखभाल में है.'

उन्होंने लिखा वह जल्द ही घर आएगा. उसकी बड़ी बहन समायरा और दादा-दादी उसे अपनी बाहों में भरने का इंतजार कर रहे हैं.' अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए दीया ने लिखा- 'अपने शुभचिंतकों और फैन्‍स से मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आपकी चिंता हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखती है. यदि यह खबर पहले शेयर करना संभव होता, तो हम जरूर करते. आप सभी के प्यार, विश्वास और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.'

ये भी पढ़ें: Mimi: मां बनकर बुरी फंसी कृति, कहा- मांगी थी Bollywood की जर्नी, दे दी motherhood की जर्नी

 

 

 

Dia MirzaInstagramVaibhav Rekhi

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब