दीया मिर्जा (Dia Mirza) और वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) हनीमून मनाने मादलीव गए हैं. दोनों के अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर एक महीने बाद हनीमून पर जाने का फैसला लिया. दीया ने इस ट्रिप से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. हालांकि, उनकी एक तस्वीर की खासी चर्चा हो रही है. इसमें उनके साथ उनके पति की बेटी नज़र आ रही हैं. दीया एक फोटो में रेखी की बेटी समायरा (Samayara) के साथ पोज देती हुई दिखीं. बता दें कि हनीमून पर सौतेली बेटी के साथ जाने के दीया के फैसले की फैंस तारीफ कर रहे हैं.