IPL 2021 के बचे हुए मैचों के स्थगित (Suspend) होने के बाद चेन्नई (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (DHONI) ने कहा कि वे टीम के बाकी मेंबर्स को भेजकर ही अपने घर के लिए रवाना होंगे. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के एक मेंबर ने बताया कि धोनी ने कहा कि वे सबसे आखिरी में टीम होटल छोड़ेंगे.
धोनी तब आखिरी फ्लाइट लेंगे जब सब लोग सुरक्षित रवाना हो जाएंगे. धोनी ने कहा कि भारत IPL की मेजबानी कर रहा था ऐसे में विदेशी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि वो सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सकें.