इंडियन आर्मी की ट्रेनिंग के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे धोनी

Updated : Jul 22, 2019 10:33
|
Editorji News Desk
भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बहुत जल्द इंडियन आर्मी के साथ ट्रेंनिंग करते दिख सकते हैं. आर्मी सूत्रों के मुताबिक धोनी को इंडियन आर्मी के पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग की इजाजत मिल गई है. खुद आर्मी चीफ बिपिन रावत ने धोनी की ट्रेनिंग को मंजूरी दी है. धोनी की ये ट्रेनिंग जम्मू-कश्मीर में 2 महीने की होगी. हालांकि आर्मी ने धोनी को एक्टिव ऑपरेशन में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी है. बता दें कि एम एस धोनी 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी के साथ बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल जुड़े थे.
धोनीमहेंद्रसिंहधोनीms dhoniभारतीयसेना

Recommended For You