भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अक्सर अपनी हेयर स्टाइल के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं.
लेकिन अभी उनका जो नया लुक सामने आया है वो बिल्कुल ही जुदा है.
रांची के 'राजकुमार' माही की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. धोनी की इस फोटो को आईपीएल की ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया है. इस फोटो में धोनी सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने बैठे हैं. तस्वीर में वे नीचे की ओर देख रहे हैं. धोनी की ये तस्वीर कहां की है इस बारे में तो साफ पता नहीं चला है लेकिन कयास लग रहे हैं कि ये तस्वीर आईपीएल 2021(IPL 2021) से जुड़ी किसी विज्ञापन की शूटिंग का हिस्सा हो सकती है.