ये तस्वीर है धोनी के गैराज में एंट्री मारने वाली नई कार... जीप ग्रैंड चेरोकी की. लाल रंग की इस कार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए साक्षी ने इसे रेडबिस्ट कहा है. साथ ही ये भी लिखा कि ये माही का नया खिलौना है, जो उन्हें बेहद मिस कर रहा है. भारत में इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है. ये चमचमाती कार पूरे भारत में अभी सिर्फ वन पीस है और धोनी के पास है. मतलब ये कि माही उसके पहले खरीददार हैं.