धोनी टीम के आधे कप्तान, उनके बगैर कोहली असहज: बेदी
Updated : Mar 12, 2019 10:24
|
Editorji News Desk
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में धोनी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। बेदी ने महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का आधा कप्तान बताते हुए कहा है कि उनके नहीं रहने पर विराट कोहली असहज नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि चौथे मैच में विकेट के पीछे, बल्लेबाजी और फील्डिंग में धोनी की कमी सभी को खली। बेदी के मुताबिक धोनी अब पहले जैसे फुर्तीले भले न हों लेकिन टीम को उनकी जरुरत है।
Recommended For You