बेटी ज़ीवा को पीछे बिठाकर बाइक से चक्कर लगाते धोनी. लॉकडाउन की एक शाम रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर हवा से बाते करते धोनी. वैसे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान जिस बाइक की स्पीड से ज़ीवा को रोमांच का अनुभव करा रहे हैं, वो दरअसल उनके गेराज में मौजूद बाइकों की लंबी फेहरिस्त में, सबसे पुरानी में से एक है. ये बाइक यामाहा की है, जिसे धोनी अपने शुरुआती दिनों में इस्तेमाल किया करते थे. और, ऐसे में ज़ीवा के साथ यामाहा की सवारी का उनका ये वीडियो बताता है कि पुरानी बाइक्स आज भी उनके दिल के करीब है. वैसे धोनी जब जीवा को बाइक से घुमा रहे थे तब उनपर उनके 4 वफादार कुत्तों की भी पैनी नज़र थी. इनमें से कोई छत्त से तो कोई नीचे से धोनी की हर एक एक्टिविटी को मॉनिटर कर रहा था.