धोनी फिनिशर हैं, ओपनर नहीं... माइंड इट !
Updated : Jun 27, 2019 20:48
|
Editorji News Desk
महेन्द्र सिंह धोनी फीनिशर हैं, ओपनर नहीं ... ये उन्होंने वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली अपनी पारी से एक बार फिर साफ कर दिया. धोनी ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ नाबाद 56 रन बनाए. ये उनके वनडे करियर का 72वां जबकि वर्ल्ड कप में जमाया चौथा अर्धशतक है. 61 गेंदों की अपनी पारी में धोनी ने पहले 45 गेंदों पर 57.78 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 26 रन बनाए. लेकिन, अगली 16 गेंदों पर यानी जैसे ही भारतीय पारी अपने आखिरी पड़ाव की ओर पहुंची उन्होंने 187.50 की स्ट्राइक रेट से बल्ला चलाया और 30 रन ठोके. दरअसल, यही धोनी की क्रिकेट का नेचर भी है. हालांकि, कुछ क्रिकेट पंडितों को धोनी के इस अंदाज पर एतराज रहता है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट का ये बयान उनके लिए जवाब हो सकता है. बाइट- भरत अरूण, बॉलिंग कोच, टीम इंडिया
Recommended For You