भारत के धोनी और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद में ये बात है कॉमन

Updated : Aug 17, 2020 10:48
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के जावेद मियांदाद धोनी जितने कूल तो नहीं हो सकते लेकिन अपनी टीम के लिए उनकी फिनिशिंग स्किल लगभग वैसी ही थी. हालांकि, दोनों के बीच समानता इस बात में नहीं बल्कि रन आउट को लेकर है. दरअसल, जैसे धोनी अपने पहले और आखिरी वनडे में रन आउट हुए थे ठीक वैसे ही मियांदाद भी हुए थे. धोनी 2004 में खेले अपने पहले वनडे और आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रन आउट हो गए थे. जबकि मियांदाद के लिए रन आउट के पहले और आखिरी दोनों ही मौके वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में आए.

Dhoni retireधोनी

Recommended For You