छात्राओं पर लाठीचार्ज (Lathi-charge) करती झारखंड पुलिस (Dhanbad police) की ये तस्वीरें धनबाद कलेक्ट्रेट की हैं. दरअसल ये मामला 6 जुलाई का है. दरअसल कलेक्ट्रेट में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बन्ना धनबाद के प्रभारी मंत्री भी हैं. इसी दौरान यहीं बारहवीं में फेल हुईं लड़कियां भी पहुंच गईं और रिजल्ट के विरोध में नारेबाजी करने लगी. पुलिस को ये नागवार गुजरा और वो लाठी लेकर उन पर टूट पड़ी.
आप वीडियो में देख सकते हैं कि, कितनी बेरहमी से इन लड़कियों पर पुलिस डंडे बरसा रही है. अब इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई बात कर रहा है. हालांकि, छात्राओं (girl students) पर हुई लाठीचार्ज को लेकर धनबाद का राजनीतिक तापमान भी गरम हो गया है. बीजेपी इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को आगामी विधानसभा सत्र में घेरने की तैयारी कर रही है.