NZ के डेवोन कॉनवे ने लॉर्ड्स में रच दिया इतिहास, रणजीत सिंह का 125 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

Updated : Jun 04, 2021 00:39
|
Editorji News Desk

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway Makes History) ने क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है. डेवोन ने अपने डेब्यू टेस्ट (Double Century in Debut Test Match) में डबल सेंचुरी ठोक कर वो कारनामा कर दिखाया है जो जो क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ. 200 रनों की शानदार पारी खेलकर डेवोन ने महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit singh) का 125 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. हालांकि रणजीत सिंह जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी है वो तब इंग्लैंड की टीम से खेलते थे. साल 1896 में मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रणजीत सिंह ने डेब्यू टेस्ट में नाबाद 154 रन बनाए थे जो अबतक नहीं टूट सका था. 

28 साल के आक्रामक बल्लेबाज कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ उसकी ही धरती पर टेस्ट डेब्यू में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं. कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान 22 चौका और एक छक्का जड़ा. कॉनवे ने अपने इकलौते छक्के से अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. 

New ZealalndENGvsNZMaharaja Ranjit SinghDevon Conway

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video