तृणमूल कांग्रेस (TMC On Pegasus) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O Brian) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अजीब ही चुनौती दे डाली है. टीएमसी सांसद ने कहा कि अगर गृहमंत्री अमित शाह राज्यसभा या लोकसभा आ गए तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि सरकार और उसके केंद्रीय मंत्री पेगासस मुद्दे पर भाग रहे हैं और इसीलिए वो विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं. डेरेक ओ ब्रायन ने India Today के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बातें कही.दरअसल इस इंटरव्यू के दौरान ब्रायन से सवाल पूछा गया कि वो संसद में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सवाल क्यों नहीं पूछते.
इस पर जवाब देते हुए टीएमसी सांसद ने कहा कि मैंने कभी गृहमंत्री को संसद में नहीं देखा.मैंने कभी प्रधानमंत्री को संसद में नहीं देखआ. उनके चहेते अफसर को दिल्ली का कमिश्नर बनाया गया है. दिल्ली में नौ साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात हुई...क्या गृहमंत्री को आकर जवाब नहीं देना चाहिए ? उन्होंने आगे कहा कि अगर इस मुद्दे पर अमित शाह संसद में जवाब दे दें तो मैं आपके शो में अपना सिर मुंडवा लूंगा. मैं अमित शाह को चैलेंज करता हूं कि वो पेगासस के मुद्दे पर भाग रहे हैं. दरअसल विपक्ष एक अर्से से पेगासस के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन उसका आरोप है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही