बीते साल अमेरिका में पुलिस द्वारा क्रूर तरीके से मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड(George Floyd Case) केस में बड़ा फैसला आया है. वॉशिंगटन के हेनेपेनी काउंटी कोर्ट ने आरोपी पुलिस अधिकारी डेरेक चॉविन(Derek Chauvin Verdict) को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है. चॉविन को दोषी करार दिए जाने के बाद फ्लॉयड के समर्थकों ने खुशी जताई है. ज्यूरी ने डेरेक को गैर-इरादतन हत्या, तीसरे दर्जे की हत्या और दूसरे दर्जे के निर्मम हत्या का दोष माना है. इसमें दोषी को 40, 25 और 10 साल की सजा और 20 हजार डॉलर जुर्माने का प्रावधान है.
जब यह फैसला सुनाया जा रहा था तो मिनियापोलिस शहर के कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. करीब तीन हफ्ते की सुनवाई के बाद ये अंतिम फैसला सुनाया गया है. डेरेक चॉविन अभी तक जमानत पर रिहा था लेकिन फैसला आते ही उसे हथकड़ियां पहना दी गई. मामले की सुनवाई कर रही जूरी में छह श्वेत लोग और छह अश्वेत लोग शामिल थे.