चीन के इशारे पर भारत विरोधी अजेंडे में जुटी नेपाल की केपी ओली सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश अब फूट पड़ा है। नेपाल के हुमला में चीनी कब्जे और इमारतों के निर्माण की पुष्टि होने के बाद काठमांडू में लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए लोगों ने चीनी दूतावास के बाहर जमकर नारेबाजी की।