देशभर में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच कई राज्यों में कौवों और कई दूसरे पक्षियों की मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस बीच दिल्ली के चिड़ियाघर में भी बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है. यहां एक उल्लू के मृत पाये जाने पर बर्ड फ्लू टेस्ट के लिए सैम्पल भेजा गया था जो पॉजिटिव पाया गया है. चिड़ियाघर में सभी प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है. चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने कहा कि पिंजरों में रखे गए पक्षियों को अलग कर दिया गया है. उनके स्वास्थ्य एवं व्यहार की लगातार निगरानी की जा रही है.