दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 53 पहुंच गई है. इसमें 44 मौतें जीटीबी अस्पताल, पांच आरएमएल, तीन LNJP और एक जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में हुई है. वहीं पुलिस की तरफ से इस दंगे के बाद 654 केस दर्ज किए जा चुके हैं जिसमें से 47 आर्म्स एक्ट के तहत है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब तक वो 1820 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में ले चुकी है और इन से लगतार पूछताछ जारी है. पुलिस ने कुछ और लोगों की गिरफ्तारी या हिरासत की भी बात कही है.