Delhi: बदल गई चांदनी चौक की तस्वीर, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन, अब आधी रात तक खुलेंगे 'स्ट्रीट फूड'

Updated : Sep 13, 2021 07:22
|
Editorji News Desk

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को चांदनी चौक (Chandni Chowk) के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि चांदनी चौक बाजार से ही पूरे विश्व में दिल्ली की पहचान है. उन्होंने आगे कहा कि पहले टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, लटकते बिजली के तार, चांदनी चौक की तस्वीर हुआ करती थी, लेकिव अब पूरे दिल्ली के लोग चांदनी चौक की खूबसूरती देखने आ रहे हैं. उन्होंने इस एरिया में आधी रात तक ‘स्ट्रीट फूड’ दुकानों के संचालन की अनुमति देकर पूरे इलाके को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की भी घोषणा की, ताकि यहां आने वाले लोग खाने का आनंद ले सकें.

बता दें कि चांदनी चौक कॉरिडोर की लंबाई 1.4 किलोमीटर है. इस सड़क मार्ग पर चार जंक्शन बनाए गए हैं. यह जंक्शन लाल किला, गुरुद्वारा सीसगंज (फाउंटेन चौक), टाउन हॉल और फतेहपुरी मस्जिद के पास बने हैं. इसके अलावा, लोगों की सहूलियतों का ख्याल रखते हुए 4 शौचालय और 2 पुलिस पोस्ट बनाया गया है. साथ ही, वाटर ATM, एसएस कूड़ेदान और बैठने के लिए सैंडस्टोन की सीटें लगाई गई हैं. इसके अलावा जगह-जगह लाइट और CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, इस सड़क मार्ग पर वाहनों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है.

Chandni ChowkCM Kejriwal

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या