दिल्ली(Delhi) में लगातार कम हो रहे कोरोना(Corona virus) के मामलों ने आमजन के बीच उत्साह को बढ़ाया है. बुधवार को जारी किए गए कोरोना बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 3846 नए मामले सामने आए जबकि 235 मरीजों की मौत हो गई. सर्कार के मुताबिक दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 6 हजार 719 लोग कोरोना से संक्रमित(corona positive) हो चुके हैं. इनमें से 13 लाख 39 हजार 326 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 22346 लोगों का निधन हो गया है. इन आंकड़ों के आधार पर राजधानी में संक्रमण दर 7.61 फीसदी तो मृत्यु दर 1.59 फीसदी है. वहीं दिल्ली में बीते चौबीस घंटे में कुल 1 लाख 5 हजार 540 लोगों को टीका(vaccine) लगाया गया है.