दिल्ली में सोमवार को 23,686 नए कोरोना केस तो 240 लोगों की मौत

Updated : Apr 20, 2021 00:27
|
Editorji News Desk

दिल्ली में कोरोना की रोकथाम के लिए सोमवार रात 10 बजे से अगले 6 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है. साथ ही कोरोना को रोकने के लिए कई दूसरे उपाय किये जा रहे है, इसके बावजूद संक्रमण के नए केस डराने वाले हैं. सोमवार शाम आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राजधानी में 23,686 नए केस और 240 मौतें दर्ज की गई है, जबकि 21,500 लोग रिकवर हुए हैं. हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को नए मामलों की संख्या कम है, लेकिन वायरस की वजह से जान गंवानेवाले लोगों का आंकड़ा ज्यादा है, जो निश्चित हालात की गंभीरता बयां कर रही है. बता दें कि रविवार के आंकड़ों के मुताबिक, नए मामले जहां 25462 थे तो वहीं 161 लोगों की मौत हुई थी.

 

Covid deathDelhiCOVID 19 CASESRecovery

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या