दिल्ली ने देखा 119 साल में सबसे ठंडा दिसंबर: मौसम विभाग

Updated : Dec 30, 2019 18:25
|
Editorji News Desk

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब मौसम विभाग ने भी कन्फर्म कर दिया है कि ये दिसंबर बीते 119 साल में सबसे ठंडा है. बात 30 दिसंबर की करें तो भारतीय मौसम विभाग के ही आंकड़े बताते हैं कि दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली के आर्यनगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, रिड्ज में 8.4 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पारा था. इससे पहले 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था...पूरे दिसंबर महीने का औसत तापमान 19.8 डिग्री से कम रहा जो साल 1901 के बाद सबसे कम है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री पर बना रहा. आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के आसार कम है.

कड़ाके की ठंडमौसम विभागदिल्ली-एनसीआर

Recommended For You