Delhi Rain: राजधानी की बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटों में 121 सालों के दौरान हुई सबसे ज्यादा बरसात

Updated : Sep 11, 2021 20:04
|
Editorji News Desk

Delhi Rain: मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में शनिवार को हुई जोरदार बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. IMD ने बताया कि राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान 121 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. विभाग के अनुसार बात अगर सितंबर महीने की करें तो इस माह में अब तक 390 mm बारिश दर्ज की जा चुकी है जोकि 77 साल में सबसे ज्यादा है. अब से पहले सितंबर 1944 में दिल्ली में 417 mm बारिश दर्ज की गई थी. मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी कि बीते चार महीनों के दौरान हुई बारिश का डेटा देखा जाए तो बरखा रानी ने यहां भी रिकॉर्ड तोडा है. इस साल, इस अवधि के दौरान 46 सालों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.

मौसम विभाग ने बारिश के इतवार को भी जारी रहने की बात कही है और दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और राजस्थान के कई हिस्सों में बदल बरसते रहेंगे. इस जोरदार बारिश के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ी और जगह जगह जल भराव होने की वजह से उन्हें खासी दिक्कत झेलनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, राज्य में सियासी हलचल तेज

IMDrain in delhiIMD bulletinDelhiweather department

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या