राजधानी दिल्ली के नार्थ-ईस्ट इलाके में पिछले हफ्ते हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस के अफसरों पर गाज गिर सकती है. मंगलवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय ने ये रिपोर्ट दिल्ली पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों के बाद मांगी है. माना जा रहा है कि रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार लापरवाही की जांच के आदेश दे सकती है. बता दें कि दिल्ली पुलिस पर हिंसा के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा है.आरोप में कहा गया है कि पुलिस अगर समय रहते उचित कदम उठाती तो इतनी हिंसा नहीं फैलती और ना ही लोग मरते.