एक तरफ जहां देश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में जरूरतमंदों का पेट भरा जा रहा है. इस अनोखी पहल का दिल्ली पुलिस ने भी कुछ अनोखे अंदाज में ही धन्यवाद किया...पुलिस टीम ने सायरन बजाते हुए गुरुद्वारे की परिक्रमा की...इसके अलावा पुलिस ने गुरुद्वारे के लंगर में अपनी तरफ से सेवा भी दी. दिल्ली पुलिस के इस अंदाज की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनका काम असाधारण है.