देश की राजधानी दिल्ली में दंगे भले थम गए हों लेकिन अभी भी डर का माहौल बना हुआ है. गुरुवार शाम तक हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 38 हो गया है. पुलिस और सुरक्षाबल लगातार हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है. वहीं हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एक SIT का गठन किया है जिसे एडिशनल CP क्राइम बीके सिंह हेड करेंगे. SIT जांच के लिए 2 अलग-अलग टीम बनाई गई है, एक टीम को DCP राजेश देव लीड करेंगे तो दूसरी टीम को जॉय टर्की. दोनों टीमों में चार-चार ACP भी होंगे. तो वहीं गृह मंत्रालय के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो हर शव का पोस्टमार्टम करेगा.