दिल्ली पुलिस ने मनाया चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम के बेटे का बर्थडे

Updated : May 15, 2020 09:38
|
Editorji News Desk

लॉकडाउन के बीच भारत की चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम के छोटे बेटे प्रिंस के बर्थडे को सेलिब्रेट करने दिल्ली पुलिस के कुछ जवान उनके घर पहुंचे. सभी जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मैरीकॉम के बेटे का बर्थडे मनाया. सभी जवान मैरीकॉम के साथ हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाते दिखे. 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने बेटे के इस खूबसूरत बर्थड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और जश्न में शरीक होने के लिए दिल्ली पुलिस के सभी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा किया.

कोरोना वायरसMary komदिल्ली पुलिसCOVID-19मैरीकॉम

Recommended For You