दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने भी शरजील इमाम के खिलाफ दर्ज किया केस

Updated : Jan 26, 2020 20:39
|
Editorji News Desk

रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी राष्ट्र विरोधी बयान देने वाले छात्र नेता शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है. शरजील ने अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ये विवादित बयान दिया था. शरजील पर आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 505 ए के तहत केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इस मामले में शरजील के खिलाफ ये तीसरा केस दर्ज हुआ है इससे पहले अलीगढ़ और असम में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है. वहीं अलीगढ़ पुलिस ने तो शरजील की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास भी तेज कर दिए हैं.

Sharjeel Imamदेशद्रोहAMUशरजील इमामDelhi policeदिल्ली पुलिस

Recommended For You